डीआईजी सह बगहा एसपी द्वारा बगहा थाना परिसर में जन संवाद का किया गया आयोजन।

डीआईजी सह बगहा एसपी द्वारा बगहा थाना परिसर में जन संवाद का किया गया आयोजन।
पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों को आम लोगों व थाना में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ितों के साथ के सम्मानजनक व्यवहार करने का दिया निर्देश— डीआईजी सह बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज।
बगहा। पुलिस उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक बगहा, प० चंपारण द्वारा रविवार को बगहा थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद के दौरान डीआईजी सह बगहा एसपी ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया
साथ ही बगहा थाना में लंबित कांडों का समीक्षा कर संबंधित अनुसंधानकर्ताओ को त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।डीआईजी सह बगहा एसपी द्वारा कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा तथा पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष बल दिया गया। डीआईजी सह एसपी सुशांत कुमार सरोज ने लोगों से पुलिस के कार्य में सहयोग करने की अपील की।उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य व असामाजिक तत्वों के बारे में पुलिस को गोपनीय सूचना मिलने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आम लोगों व थाना में शिकायत लेकर पहुंचे पीड़ितों के साथ के सम्मानजनक व्यवहार करने का निर्देश दिया।मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगहा कुमार देवेंद्र, अंचल पुलिस निरीक्षक बगहा संजय पाठक,बगहा थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।