सेवानिवृत प्रधानाध्यापक इंदुभूषण को बच्चों व शिक्षकों ने दी विदाई

*सेवानिवृत प्रधानाध्यापक इंदुभूषण को बच्चों व शिक्षकों ने दी विदाई*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

नालन्दा   । गिरियक प्रखण्ड के मध्य विद्यालय चोरसुआ के प्रधानाध्यापक इन्दुभूषण के सेवानिवृति के अवसर पर विद्यालय के बच्चे, शिक्षकों, विभिन्न विद्यालय के शिक्षकों, समाजसेवियों व अभिभावकों ने उनके किए कार्यों को याद करते हुए ससम्मान विदाई दी। सेवानिवृत शिक्षक इंदुभुषण ने कहा की 31 वर्षों के सेवाकाल में हमने बच्चों की पढ़ाई को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है, इसके बाद ही अन्य कार्यों को किया है। बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और हम निर्माता। उन्होंने सभी शिक्षकों को तन मन से बच्चों को पढ़ाने और उसका हौसला आफजाई करने को प्रेरित किया।
                  इस अवसर पर गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे सेवानिवृत शिक्षक अशोक प्रसाद ने कहा कि इन्दुभूषण जी सरकारी सेवा से निवृत हो रहे हैं न की सामाजिक सेवा से। अब उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। वे जहां भी रहेंगे विद्यालय व बच्चों का मार्गदर्शन करते रहेगें। पर्यावरणविद सह शिक्षक रोहित कुमार ने  विद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में किए गए सुधारात्मक कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि इनके मार्गदर्शन में ही विद्यालय में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई प्रारम्भ हुई, विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सुधरा और यहां के बच्चे भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाने लगे। नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाध्यापक शशिभूषण प्रसाद ने कहा कि उन्होंने सीमित संसाधनों का बेहतरीन उपयोग करते हुए पढ़ाई के साथ साथ खेल, स्काउट गाइड, जूनियर कंपीटीशन, जन जागरूकता के कार्य कर बच्चों को नई दिशा दी। मैं पूरी कोशिश करूंगा की उनके कार्यों को आगे लेकर जाऊं और विद्यालय को जिले में पहले स्थान पर स्थापित करूं। बिहार राज्य शिक्षा परियोजना परिषद में प्रतिनियोजित शिक्षक अनूप कुमार सिन्हा  ने उनके दीर्घायु की कामना करते हुए उनके द्वारा विभिन्न विद्यालयों में एक शिक्षक, प्रधानाध्यापक, प्रखण्ड संसाधन सेवी, सर्व शिक्षा अभियान में प्रतिनियोजन, व्ययन एवम निकासी पदाधिकारी के रूप में किए गए कार्यों की सराहना की और सेवानिवृति के बाद उनके सामाजिक दायित्वों की याद दिलाई। प्रधान शिक्षक अशोक कुमार ने उन्हें शिक्षा का प्रकाशपुंज बताते हुए उनके प्रकाश से प्रकाशित होते रहने की आवश्यकता बताई। वरीय शिक्षिका सुशीला कुमारी ने अभिनंदन पत्र पढ़कर व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आभार व्यक्त किया।
             लोकगायक भैया अजीत ने अपने सुरीले व जागरूकता के गीतों से लोगों को जागरूक करते हुए उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर शिशिर कुमार सिन्हा, संजय कुमार, रामाधीन प्रसाद, राजीव कुमार उर्फ बीरू, कुमार अमिताभ,  प्रेम कुमार, आदित्य राज, सुशीला कुमारी, मनोरमा कुमारी, अरुणा कुमारी, मोo शहवाज आलम, साक्षी सुमन, विजय लक्ष्मी, गुलशन रजक, बिंदु सिन्हा ने उनके किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए सम्मान विदाई दी।

Categories: शिक्षा