ठंड की रात में इंसानियत का उजाला,विशाल ने बांटे कंबल


बेतिया।भीषण ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से शुक्रवार की रात राष्ट्रीय आज़ाद मंच के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी विशाल कुमार मिश्र अपनी टीम के साथ शहर में सड़कों पर उतरे और बेसहारा,गरीब एवं खुले आसमान के नीचे जीवन व्यतीत कर रहे जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। विशाल का यह सेवा कार्य शहर के विभिन्न प्रमुख चौक चौराहों, बस स्टैंड, रेलवे क्षेत्र एवं फुटपाथों के आसपास किया गया, जहाँ ठंड से सबसे अधिक प्रभावित लोग पाए गए। इस दौरान विशाल कुमार मिश्र स्वयं प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचे, उनका हाल-चाल जाना और कंबल प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की। ठंड की परवाह किए बिना पूरी टीम देर रात तक सक्रिय रही और यह सुनिश्चित किया कि कोई भी असहाय व्यक्ति ठंड में बिना सहारे न रहे। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ झलक रहा था।इस अवसर पर समाजसेवी विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि कड़ाके की ठंड में सड़कों पर रहने वाले बेसहारा लोग सबसे अधिक पीड़ित होते हैं। ऐसे समय में उनकी मदद करना हम सबकी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी है। सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन नहीं जीता,तब तक हमारा प्रयास जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि यह कंबल वितरण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और आने वाले दिनों में और अधिक जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाई जाएगी। इस अवसर पर इशू रत्न,अतुल राज,आशीष चौरसिया,साहिल कुमार,अमित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Categories: समाजिकता