आचार्यकुल द्वारा बिनोवा भावे क सपनों को साकार करने के लिए 60 गांवों को संबृद्ध बनाने का मुहिम शुरू – आचार्य डाॅ धर्मन्द्र

*आचार्यकुल द्वारा बिनोवा भावे क सपनों को साकार करने के लिए 60 गांवों को संबृद्ध बनाने का मुहिम शुरू – आचार्य डाॅ धर्मन्द्र*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बक्सर। आचार्यकुल के 60 बर्षगांठ पर 60 गांवों को संबृद्ध और स्वावलम्बी बनाने की मुहिम शुरू कर दिया गया है। इस आशय कि जानकारी देते हुए आचार्यकुल के पूर्व कुलपति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य डाॅ धर्मन्द्र ने कहा कि निष्पक्ष, निर्भिक, सच्चाई, सदभावना, धर्मनिरपेक्ष, जय जगत के कल्याणकारी नीतियों को लेकर इस अभियान की शुरुआत किया गया है।
उन्होंने कहा कि 60 देशों में आचार्यकुल के संदेशों को पहुंचाने का भी संकल्प लिया गया है।
आचार्यकुल पत्रकारिता प्रकोष्ठ बिहार के प्रदेश अध्यक्ष, अनमोल कुमार ने कहा कि आचार्यकुल के उद्देश्यों को जन जन तक पत्रकारिता के माध्यम से पहुंचाने के लिए हमसब कटिबद्ध है।

Categories: देश भक्ति, समाजिकता, समारोह