जल-जीवन-हरियाली अभियान विषय पर आधारित प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांसगांव बगहा-02 के छात्र सुजीत ने किया प्रथम स्थान प्राप्त

जल-जीवन-हरियाली अभियान विषय पर आधारित प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांसगांव बगहा-02 के छात्र सुजीत ने किया प्रथम स्थान प्राप्त।


— निर्णायक मंडल ने छात्र सुजीत को मेडल देकर किए सम्मानित, छात्र का जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में हुआ चयन।


बगहा।जल-जीवन-हरियाली अभियान विषय पर आधारित
बगहा दो में आयोजित प्रखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बांसगांव बगहा-02 के छात्र सुजीत कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुजीत ने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जैव विविधता और सतत विकास जैसे विषयों पर सटीक और आत्मविश्वासपूर्ण उत्तर देकर निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।निर्णायक मंडल में नंदकिशोर प्रसाद, पूर्णेन्दु कुमार सत्यार्थी, शैलेन्द्र कुमार और पिन्टू कुमार शामिल थे, जिन्होंने छात्र सुजीत को मेडल देकर सम्मानित किया। सुजीत की इस सफलता से विद्यालय परिवार, शिक्षकों, सहपाठियों और क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।उन्होंने बताया कि छात्र सुजीत का चयन अब जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहाँ वो बगहा-2 प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेगा। विद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने विश्वास जताया है कि सुजीत जिला स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम ऊँचा करेगा।

Categories: पर्यावरण