आचार्यकुल के स्थापना के 60 वें बर्ष पर 60 गाँवों को स्वावलम्बी बनाया जाएगा – आचार्य डाॅ धर्मन्द्र

*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

बोधगया। बोधि ट़ी फाउंडेशन के प्रांगण में आचार्यकुल के तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन समारोह को संबोधित करते हुए आचार्यकुल के पूर्व कुलपति और राष्ट्रीय अध्यक्ष, आचार्य डाॅ धर्मन्द्र ने कहा कि आचार्यकुल के 60 वें बर्षगांठ पर भारत के 60 गाँवों को स्वावलम्बी और आदर्श बनाने का संकल्प लिया गया है। इसके साथ ही 60 देशों में आचार्यकुल के संदेशों पहुंचाने का भी निर्णय लिया गया है। विनोबा भावे के जय जगत कार्यक्रमों को प्रचारित और प्रकाशित करना ही इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य है।
कार्यक्रम के दौरान भूदान यज्ञ आन्दोलन के बर्षगांठ मनाने, चरखा संघ के स्थापना बर्ष मनाने पर विचार, ग्राम सहयोग अभियान, सभी प्रकोष्ठ को सशक्त बनाने पर विचार और सदस्यता अभियान पर विचार मंथन हुआ। इस अवसर पर साहित्यिक विचार, काव्य संगोष्ठी , पत्रकारिता पर संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
आध्यात्मिक और व्यक्तित्व विकास, सकारात्मक और स्वस्थ्य पत्रकारिता, सामाजिक न्याय और समरसता, पर्यावरण और सतत विकास, शिक्षा और नवाचार, भारतीय दर्शन और आधुनिक चुनौतियां, महिला सशक्तिकरण और लिंग समानता, स्वास्थ्य और कल्याण, आर्थिक विकास और समाजिक न्याय पर समूह चर्चा भी किया गया।
बोधि ट़ी स्कूल के विद्यार्थी, मन्टू  जो अपने काबिलियत के बदौलत सिंगापुर में योगाभ्यास केन्द्र संचालित कर रहा है। उसे सपत्नी नन्दन संग सम्मानित किया गया। इस अवसर पर यूके की मधु गोयल, दिल्ली की पत्रकारिता और समाजसेविका,रंजीता सिंह के अलावे आचार्यकुल पत्रकारिता प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक कुमुद रंजन सिंह, बरिष्ठ पत्रकार, श्याम नाथ सिंह ( एस एन श्याम), बिहार प्रदेश के मीडिया प्रभारी, अनमोल कुमार के साथ अवधेश कुमार शर्मा ( बेतिया / पश्चिम चम्पारण) पवन कुमार, सुप्रिया, सतीश शाण्डिल्य ने भी शिरकत किया।

Categories: राष्ट्रवाद, समाजवाद