जदयू सदस्यता अभियान 2025-28 का किया गया शुभारंभ

जदयू सदस्यता अभियान 2025-28 का किया गया शुभारंभ।

बिहार में एक करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य-पूर्व विधायक रिंकू सिंह।


बगहा।जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार बगहा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आईबी भवन बगहा-02 में जदयू सदस्यता अभियान 2025-28 का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर कई पुराने सदस्यों का सदस्यता नवीनीकरण किया गया।अभियान के दौरान कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रभात रंजन सिंह के हाथों पार्टी सदस्यों को नवीनीकरण पर्ची प्रदान की गई।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।पूर्व वाल्मीकिनगर विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि इस बार पार्टी ने पूरे बिहार में एक करोड़ से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।उन्होंने विश्वास जताया कि जदयू के ऊर्जावान कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर वाल्मीकिनगर सहित पूरे प्रदेश में न्याय के साथ विकास और सुशासन को और अधिक मजबूत करेंगे।

Categories: राजनीति