बगहा में 14 से 18 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा, आशा कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

बगहा में 14 से 18 दिसंबर तक पल्स पोलियो अभियान चलेगा, आशा कर्मियों को मिला प्रशिक्षण।


बगहा। सोमवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा दो में सोमवार को पीएचसी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजेश सिंह नीरज के निर्देश के आलोक में पल्स पोलियो अभियान को लेकर आशा कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में डॉ फातिमा, डॉ रणवीर सिंह, बीसीएम अनिल कुमार, बीएमसी सूरज कुमार ने  आशा कर्मियों को विस्तृत रूप से प्रशिक्षण दिया। डॉ रणवीर सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तक होने वाले पल्स पोलियो अभियान के लिए दिया जा रहा है। जिसमें सभी आशा कर्मियों को इन तारीखों में डोर टू डोर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पल्स पोलियो का टीका देना अनिवार्य है। साथ ही वैसे लोग जो घर से मजदूरी करते हैं उन्हें भी चिन्हित कर उनके बच्चों को पल्स पोलियो का टीका देना है। इसके साथ कई अन्य मुद्दों पर भी आशा को प्रशिक्षण दिया गया।

Categories: स्वास्थ्य