विजेता जीविका संकुल संघ मझौलिया की दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली, दिया मतदान का संदेश।

*विजेता जीविका की दीदियाँ उतरी सड़कों पर रैली के माध्यम से जगाई मतदाता चेतना।*

*लोकतंत्र के पर्व को सफल बनाने निकलीं विजेता जीविका की दीदियाँ।*

बेतिया। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज विजेता जीविका महिला संकुल संघ की दीदियों ने पूरे उत्साह के साथ मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया।

रैली की शुरुआत पंचायत भवन परिसर महना गनी से हुई और यह मुख्य सड़कों से गुजरते हुए विभिन्न गलियों और सार्वजनिक स्थलों तक पहुँची। दीदियों ने हाथों में तख्तियाँ और बैनर लिए हुए नारे लगाए — “पहिले मतदान, फिर जलपान”, “मतदान करीं, लोकतंत्र बचाईं”, “हर वोट जरूरी बा, देश के जिम्मेदारी बा” — जिससे पूरे क्षेत्र में जागरूकता का माहौल बन गया। इससे पूर्व महिलाओं ने आकर्षक रंगोली बना कर मतदान करने का संदेश दिया और सभी महिलाओं ने मतदान करने की शपथ भी ली।

इस अवसर पर संकुल संघ की अध्यक्ष नूरजहाँ खातून ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से लोकतंत्र मजबूत होता है, और प्रत्येक मतदाता का एक वोट देश के भविष्य को दिशा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे निर्भीक होकर मतदान करें और दूसरों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें।

रैली में उपस्थित जीविका दीदियों ने बताया कि वे घर-घर जाकर महिलाओं को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक कर रही हैं ताकि इस बार अधिक से अधिक मतदान हो सके।

इस अवसर पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक, मझौलिया  गुलाम सरवर ने उपस्थित लोगों से 11 नवंबर को अपने मताधिकार का प्रयोग करने की पुरजोर अपील की। उन्होंने कहा, “पहले मतदान करें, फिर अन्य कार्य करें — यही सच्ची नागरिक जिम्मेदारी है।”

इस अवसर पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक गुलाम सरवर ने जानकारी दी कि प्रखंड के सभी 6 संकुल संघों और 241  ग्राम संगठनों में लगातार मतदाता जागरूकता गतिविधियाँ चल रही हैं। इनमें रैली, प्रभात फेरी, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता, स्थानीय बाजार में रात्रि चौपाल और कैंडल मार्च जैसी पहल शामिल है।उन्होंने कहा कि इस अभियान में जीविका दीदियाँ पूरे उत्साह के साथ भाग ले रही हैं और गाँव-गाँव में मतदान को लेकर माहौल बना रही हैं।

Categories: जीविका, निर्वाचन