मौसम ने बदला मिजाज,बगहा में रुक रुक कर हो रही बारिश,बढ़ी ठंड।

मौसम ने बदला मिजाज,बगहा में रुक रुक कर हो रही बारिश,बढ़ी ठंड।


बगहा।बगहा अनुमंडल सहित नगर क्षेत्रों मे रुक रुक कर बारिश का दौर जारी है।बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान मोथा का असर गुरुवार को बगहा अनुमंडल क्षेत्र में दिखा।दिन भर रुक कर बारिश होती रही।मौसम के मिजाज बदलने से तापमान में गिरावट के कारण ठंड का एहसास हो रहा है।बारिश के कारण धान की फसल को नुकसान पहुंच रहा है।जिससे गेंहू और तिलहन की बुवाई में भी देरी होगी।मौसम विभाग ने शुक्रवार को भी चक्रवात के प्रभाव से बारिश जारी रहने की भविष्यवाणी की है।जिससे तापमान के और गिरने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।इस बाबत किसान विजय शंकर प्रसाद,श्रवण कुमार आदि किसानों ने बताया,कि बेवक्त और बे मौसम की बरसात से किसानों की धान की फसल का नुकसान हो रहा है।जिससे किसानों की आर्थिक नुकसान होने से उनकी कमर टूटेगी।

Categories: पर्यावरण, मौसम