आज़ाद वेलफेयर सेंटर के सचिव डॉ. के. के. कमर ने दी बिहारवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

रिपोर्ट अनमोल कुमार
गयाजी। स्वयंसेवी संस्था आज़ाद वेलफेयर सेंटर के सचिव डॉ. के. के. कमर ने दीपों के पावन पर्व दीपावली के अवसर पर समस्त बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देता है।
डॉ. कमर ने कहा कि दीपों की रोशनी केवल हमारे घरों को नहीं, बल्कि हमारे हृदयों को भी प्रकाशित करे ताकि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का वातावरण बने। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पावन पर्व को सादगी और सामूहिकता के साथ मनाएं, जरूरतमंदों के बीच मिठाई और वस्त्र वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान लाने का प्रयास करें।
उन्होंने यह भी कहा कि पटाखों के अधिक उपयोग से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है, इसलिए सभी लोग स्वच्छ और सुरक्षित दीपावली मनाएं। अंत में उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह दीपावली सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आएगी। उनके शुभकामना संदेश से पूरे क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल व्याप्त हो गया। रिपोर्ट अनमोल कुमार।