एक भारत श्रेष्ठ भारत एनसीसी शिविर का आयोजन पीपरा कोठी,मोतिहारी में हो रहा


एक भारत श्रेष्ठ भारत एनसीसी शिविर का आयोजन पीपरा कोठी,मोतिहारी में हो रहा।
विविधता मे एकता का उत्सव-एक भारत श्रेष्ठ भारत एनसीसी शिविर का आयोजन।
बगहा।सांस्कृतिक कार्यक्रमो,पर्यटन और अन्य गतिविधियो के माध्यम से भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देना तथा भारत की विविधता को स्वीकार करने और उसे राष्ट्रीय एकता की भावना के साथ मनाने के लिए राष्ट्रीय कैडेटकोर का शिविर-“एक भारत श्रेष्ठ भारत ” का पीपरा कोठी,मोतिहारी मे आयोजन हो रहा है। इस शिविर मे आंध्रप्रदेश-तेलंगाना एनसीसी मुख्यालय के 150 गर्ल एवं ब्वाय कैडेट एवं बिहार-झारखंड एनसीसी मुख्यालय के 450 गर्ल, ब्वाय कैडेट भाग ले रहे है।एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर के उद्घाटन के क्रम मे लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेन कुमार पांडेय ने बताया कि भारत सरकार की एक पहल है- “एक भारत श्रेष्ठ भारत” जिसका उद्देश्य विभिन्न राज्यो और केन्द्र शासित प्रदेशो के बीच सांस्कृतिक एकीकरण और आपसी समझ को बढावा देना है।ऐसे शिविर को लगाने का उद्देश्य देश की भाषाई एकता को एकीकृत करना तथा भारत को एक शक्तिशाली पहलू के रूप मे देखना है।शिविर की गतिविधियो मे शैक्षणिक व ऐतिहासिक स्थलो का परिभ्रमण शामिल है। शिविर के माध्यम से कैडेट के व्यक्तित्व विकास के साथ उनके कौशल को बढ़ावा देना है।बताते चले कि 06 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ हैं और शिविर का समापन 17 अक्टूबर को होगा। इस शिविर मे भारतीय सेना के अफसर्स,जवान शामिल है।