बैरागी सोनवर्षा पंचायत मे SSB (सशस्त्र सीमा बल )बगहा की बटालियन डीएसपी के साथ हुई बैठक, कई बिंदुओं पर हुई चर्चा।


बगहा।शनिवार को बगहा2  प्रखंड के बैरागी सोनबरसा पंचायत के मुखिया सूरज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को
मेरे पंचायत मे SSB (सशस्त्र सीमा बल )बगहा की बटालियन डीएसपी  के साथ आई ,जिन्होंने नेपाल मे हो रहे दंगों के कारण पंचायतों में हो रहे प्रभावों के बारे मे जानकारी हासिल किया,और पंचायत का कोई व्यक्ति नेपाल मे तो नहीं फंसा है इसकी भी जानकारी ली। पुरे टीम के साथ सभी अधिकारीयों को सम्मानित किया। सशस्त्र सीमा बल के डीएसपी  एव उनके पुरे टीम को दिल से धन्यवाद जो आप 24 घंटे हमारे सीमाओं की रक्षा दिन रात करते है। जिससे हम सभी देशवासी सुरक्षित चैन की नींद सोते है। देश के सच्चे सपूतों दो दिल से सलाम ,मुखिया के द्वारा स्नेह प्यार पाकर पदाधिकारी  एवं जवानों में खुशी देखी गई।

Categories: सुरक्षा व्यवस्था