शहरी पीएचसी में प्रधानमंत्री मातृत्व शिविर में 103 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच।


बगहा।मंगलवार को बगहा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा 02 में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आयोजित शिविर में गर्भवती महिलाओं को जांच किया गया। अर्बन पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजेश सिंह नीरज के नेतृत्व में आयोजित मातृत्व शिविर में प्रखंड के शहरी क्षेत्र की 103 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अरशद कमाल,डॉ० रणवीर सिंह, डॉ. रिचा सिंह,डॉक्टर फातिमा,फार्मासिस्ट सोनू कुमार वर्मा, एएनएम मुन्नी गुप्ता,अप्सरा खातून,मंजू कुमारी,नीलम कुमारी,विभा सिन्हा, कुमारी ज्योति, लैब टेक्नीशियन बिट्टू कुमार यादव समेत स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वास्थ्य जांच में सहयोग किया। शिविर में गर्भवती माताओं का हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, एचआईवी, यूरिन आदि की जांच की गई। उपस्थित डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को उचित परामर्श देते हुए हरी सब्जियां,फल,अंकुरित अनाज के अलावा अन्य पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी और उनमें कैल्शियम, आयरन और अन्य आवश्यक दवाईयों का वितरण भी किया। शिविर में मौजूद डॉक्टर रिचा सिंह,डॉक्टर फातिमा और एएनएम के द्वारा गर्भवती महिलाओं को उचित परामर्श दिया गया कि निर्धारित समय पर जांच कराने संस्थागत प्रसव गर्भावस्था के दौरान होने वाले खतरे के गंभीर लक्षणों परिवार नियोजन,वाहन सुविधा,जननी शिशु सुरक्षा योजना की जानकारी दी गई साथ ही गर्भवती महिलाओं वजन जांच किया गया और इसके साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का रक्त जांच एवं पेशाब जांच का सैंपल लिया गया और कहा गया। गर्भावस्था के दौरान होने वाले विभिन्न रोगों से बचाव तथा रोगग्रस्त महिलाओं को गर्भावस्था के ईलाज के लिए चिकित्सक के संपर्क में रहने की सलाह दिया गया।यह कार्यक्रम शहरी पीएचसी में प्रत्येक माह के 9 और 21 तारीख को आयोजित कर गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवा उपलब्ध कराया जाता है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर रणवीर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृत्व शिविर में 103 गर्भवती महिलाओं का सभी प्रकार जांच किया गया और उन्हें उचित परामर्श देते हुए उनमें आवश्यक दवाईयां दिए गए साथ ही शिविर में गर्भवती महिलाओं को खून की कमी से बचने के लिए संतुलित आहार और आयरन की टेबलेट लेने की सलाह दी गई। मौके पर अर्बन पीएचसी के स्वास्थ्य कर्मियों सहित तमाम गर्भवती महिलाएं उपस्थित थी।