मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए दो प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना – ईओ सरोज कुमार बैठा नगरपरिषद बगहा।

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना: बगहा नगर परिषद द्वारा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार किए जाने हेतु दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना–नप ईओ सरोज कुमार बैठा।
—– मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आजीविका संवर्धन करना हैं।
बगहा।रविवार को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत नगर परिषद बगहा द्वारा कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के निर्देशन में योजना के व्यापक प्रचार प्रसार किए जाने हेतु दो प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस क्रम में बताते चलें कि आम जनमानस के सुविधा को ध्यान में रखकर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से संबंधित दो हेल्प डेस्क का संचालन भी नगर परिषद बगहा द्वारा किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आजीविका संवर्धन करना हैं।इस योजना के अंतर्गत महिलाओं द्वारा अपनी स्वेच्छा से मनपसंद व्यवसाय का चयन कर आवेदन करके प्राथमिक दस हजार रुपए का आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करके अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नगर परिषद बगहा द्वारा इस योजना के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में प्रचार वाहनों के माध्यम से, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन इकाई के कर्मियों द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में गठित स्वयं सहायता समूहों और क्षेत्र स्तरीय संगठनों की बैठक करके विस्तृत जानकारी प्रदान कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है और लोगों को योजना का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में, नगर प्रबंधक चन्दन मद्धेशिया,टाउन प्लानर चंदन,नगर क्षेत्र के वार्ड पार्षदगण,आफिस कर्मी उपस्थित रहे।आज के इस कार्यक्रम में नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, सामुदायिक संगठक प्रियंका द्विवेदी,सीआरपी किरन, नीतू,रूबी,ममता,रीता,सुधा, लक्ष्मी,सुनीता कुमारी,बेबी और गुड़िया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।