पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नगर परिषद बगहा द्वारा चलाया जा रहा है एक पेड़ मां के नाम अभियान।

पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नगर परिषद बगहा द्वारा चलाया जा रहा है एक पेड़ मां के नाम अभियान।

—— बगहा नगर परिषद के वार्ड नंबर 34 में चण्डीस्थान प्रांगण में स्वयं सहायता समूहों की दीदियों द्वारा किया गया पौधारोपण


—– नप उपसभापति रश्मि रंजन ने भी पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सरकार की इस पहल की काफी सराहा।


बगहा। बृहस्पतिवार को नगर परिषद बगहा के कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के निर्देशन में पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर पौधरोपण कराया जा रहा। कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के निर्देशन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत नगर परिषद बगहा के वार्ड नंबर 34 में चण्डीस्थान प्रांगण में स्वयं सहायता समूहों की दीदियों से पौधरोपण कराया गया। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ सभापति पुष्पा गुप्ता, उपसभापति रश्मि रंजन,वार्ड नंबर 34 के वार्ड पार्षद दीनानाथ साहनी ने संयुक्त रूप से स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ पौधा रोपित करके किया। पौधरोपण से पूर्व नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान पर प्रकाश डाला और समूह की दीदियों को रोपित पौधों की देखभाल के लिए संकल्प दिलाया।इस क्रम में नगर मिशन प्रबंधक ने पेड़ को बेटा और समूह की दीदियों को मां का दर्जा देते हुए रोपित पौधों की देखभाल किए जाने की अपील की।इस क्रम में सभापति पुष्पा गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान की सराहना करते हुए समूह की दीदियों और वार्ड के उपस्थित लोगों से रोपित पौधों की समुचित देखभाल करने का अनुरोध किया। नप उपसभापति रश्मि रंजन ने भी पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सरकार की इस पहल को काफी सराहा और उपस्थित लोगों और समूह की दीदियों से रोपित पौधों की देखभाल करने की अपील की।आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वार्ड 34 में चंडी स्थान प्रांगण में कुल 100 पौधा रोपित किया गया।जिसमें सागौन,आम, अर्जुन नीम आदि के पौधे रोपित किए गए।पौधारोपण अभियान को सफल बनाने में सामुदायिक संगठक प्रियंका द्विवेदी ने समूह की दीदियों से समन्वय स्थापित कर प्रतिभाग कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पौधारोपण कार्यक्रम में सभापति पुष्पा गुप्ता,उपसभापति रश्मि रंजन,बाकी,वार्ड पार्षद दीनानाथ साहनी,नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, सामुदायिक संगठक प्रियंका द्विवेदी के साथ सामुदायिक संसाधन व्यक्ति रीता देवी, रुबी कुमारी, ममता कुमारी,सफाई सुपरवाइजर रविन्द्र कुमार शर्मा,राजा,दीपक,रंजन और विनोद कुमार  ने उपस्थित होकर पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Categories: नगरपरिषद, पर्यावरण, पौधारोपण