तीज के पावन पर्व पर बगहा नगर क्षेत्र में स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से किया पौधरोपण



—– पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद अविनाश कुमार,बगहा थाना के सब इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ पौध रोपित करके किया


बगहा।तीज के पावन पर्व पर दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने
पर्यावरण को संरक्षित करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाकर पौधरोपण कराया जा रहा हैं। बताते चलें कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बगहा नगर परिषद बगहा के वार्ड नंबर 21 में स्थित पक्की बावली और पाठक जी के घर के पास स्थित तालाब के पास नप कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के निर्देशन में पौधरोपण कराया गया। पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड नंबर 21 के वार्ड पार्षद अविनाश कुमार,बगहा थाना के सब इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों के साथ पौध रोपित करके किया। पौधरोपण से पूर्व नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने एक पेड़ मां के नाम अभियान पर प्रकाश डाला और समूह की दीदियों को रोपित पौधों की देखभाल के लिए संकल्प दिलाया।इस क्रम में नगर मिशन प्रबंधक ने पेड़ को बेटा और समूह की दीदियों को मां का दर्जा देते रोपित पौधों की देखभाल किए जाने की अपील की।इस क्रम में वार्ड पार्षद अविनाश कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान की सराहना करते हुए समूह की दीदियों और वार्ड के उपस्थित लोगों से रोपित पौधों की समुचित देखभाल करने का अनुरोध किया।सब इंस्पेक्टर अर्जुन प्रसाद ने भी पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से सरकार की इस पहल को काफी सराहा।आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पक्की बावली के प्रांगण और पाठक जी के घर के पास तालाब के पास कुल 250 पौध रोपित किए गए। जिसमें सागौन,आम,अर्जुन नीम आदि के पौधे रोपित किए गए। पौधरोपण अभियान को सफल बनाने में सामुदायिक संगठक प्रियंका द्विवेदी ने समूह की दीदियों से समन्वय स्थापित कर प्रतिभाग कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पौधरोपण कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अविनाश कुमार, नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, सामुदायिक संसाधन व्यक्ति बेबी देवी,रुबी कुमारी, ममता कुमारी, सफाई सुपरवाइजर रविन्द्र कुमार और विनोद कुमार  ने उपस्थित होकर पौधरोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिए।

Categories: धर्म क्षेत्र, पर्यावरण