09 अभियुक्त गिरफ्तार,18 लीटर अंग्रेजी व 94.5 लीटर चुलाई शराब समेत 03 मोटरसाईकिल बरामद।

09 अभियुक्त गिरफ्तार,18 लीटर अंग्रेजी व 94.5 लीटर चुलाई शराब समेत 03 मोटरसाईकिल बरामद।
एसपी ने जनता दरबार में कई जन सुनवाई की एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबन्धित थाना के पदाधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।
बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 09 अभियुक्त की गिरफ्तारी की गई है,कुल 69 वारंट व 01 कुर्की का निष्पादन किया गया।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने शुक्रवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए अभियुक्तों की संख्या 09 हैं। जिसमें शराब के साथ गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 02,शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या 02,अन्य कांड में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 03,वारंट में गिरफ्तार अभियुक्त की संख्या में 02 की हुई हैं।इसके साथ ही अवैध 18 लीटर अंग्रेजी शराब व 94.5 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया है और 03 मोटरसाईकिल बरामद किया गया।एसपी ने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की कुल संख्या 481 शमन राशि 01,17,500 रूपये हैं।इसके साथ ही शुक्रवार को बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज के निर्देशानुसार बगहा पुलिस जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु बगहा पुलिस द्वारा आवागमन वाले दो पहिया, चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई।वही एसपी बगहा सुशांत कुमार सरोज द्वारा जनता दरबार में कई जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबन्धित थाना के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।