पटना में झील का नजारा। विधान सभा और उप मुख्यमंत्री का आवास पानी में डूबा।


*पटना में झील का नजारा। विधान सभा और उप मुख्यमंत्री का आवास पानी में डूबा*
एस एन श्याम / अनमोल कुमार
पटना। बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। रविवार की रात 11:00 बजे से है रुक-रुक कर बारिश हो रही है। सोमवार की सुबह भी राजधानी पटना में छमांछम बारिश हुई । लगातार बारिश के कारण कंकड़बाग गांधी मैदान कम कुमार राजेंद्र नगर राजीव नगर पाटलिपुत्र कॉलोनी पटना जंक्शन गोलंबर के अलावा बिहार विधानसभा और राज्य के उपमुख्यमंत्री का सरकारी आवास भी जानमग्न हो गया है।
पटना नगर निगम नरक निगम में हुआ तब्दील। राजधानी पटना में झील का नजारा। बिहार विधान सभा और उप मुख्यमंत्री का आवास पानी में डूबा।
पटना का मशहूर गांधी मैदान में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है। राजधानी के निचले इलाके में पूरी तरह बाढ़ का नजारा है। घर, दुकान ,मकान सब जगह सिर्फ पानी ही पानी ही नजर आ रहा है। बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिंहा का सरकारी आवास पानी में डूबा हुआ है। बिहार विधानसभा और पुराना सचिवालय में पूरी तरह पानी ही पानी दिखाई पड़ रहा है।
राजधानी पटना पूरी तरह नरक में तब्दील हो गया है। यू कहे कि पटना का नगर निगम नरक निगम बन गया। भीषण जल जमाव के कारण राजधानी का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है
स्कूल बंद कर दिए गए हैं ।निचले इलाकों में यातायात पूरी तरह ठप्प है
वाहनों का परिचालन रुक गया है।
पटना के जिलाधिकारी के अनुसार जिला प्रशासन और नगर नगर निगम की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पानी निकासी का काम तेजी से चल रहा है ।कुल 18 पंप काम कर रहे हैं ।एक-दो घंटे के अंदर पानी निकल जाएगा।
पटना जंक्शन का बाहरी परिसर पूरी तरह पानी में डूबा हुआ है । राजधानी के निचले इलाकों में सैकड़ो घर पानी में पानी घुस गया है। आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सरकारी अधिकारी देखते हैं, करते हैं, नजर बनाए हुए का राग अलाप रहे हैं। रिपोर्ट एस एन श्याम / अनमोल कुमार