अन्तर्राष्ट्रीय अभियान में चिन्हित स्थलों पर बगहा नगर परिषद पर्यावरण संरक्षण के लिए करा रहा पौधारोपण।

——प्रखंड बगहा एक परिसर में  30 पौधारोपण किया गया ।


बगहा,22जुलाई।बगहा नगर कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के निर्देशन में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत बगहा नगर के वार्ड नंबर 17 में स्थित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय बगहा-01 के प्रांगण में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की दीदियों के द्वारा 30 पौधा रोपित किया गया।इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बगहा 1 प्रदीप कुमार ,अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव,कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा,उप प्रमुख सर्वजीत पटेल,सभापति पुष्पा गुप्ता,उप सभापति रश्मि रंजन एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति रही। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज पौधारोपण  का शुभारम्भ प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार, अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव,कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा,उपप्रमुख सर्वजीत पटेल,सभापति पुष्पा गुप्ता,उपसभापति रश्मि रंजन,एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुशवाहा द्वारा पौधा रोपित करके किया गया।पौधरोपण से पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी सरोज बैठा ने समूह की दीदियों और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी और इस अंतर्राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया।प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भारत सरकार के इस अभियान को अच्छी पहल बताया और उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील किया कि अभियान के तहत रोपित पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सबकी है।इस क्रम में अंचलाधिकारी नर्मदा श्रीवास्तव ने एक पेड़ मां के नाम अभियान को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भारत सरकार का सराहनीय क़दम बताई।नप सभापति पुष्पा गुप्ता ने पर्यावरण को सुरक्षित करने में एक पेड़ मां के नाम अभियान की अहम् भूमिका बताते हुए समूह की दीदियों और उपस्थित लोगों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।इस क्रम मे उपसभापति रश्मि रंजन के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा की बात रखते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपित पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा की जिम्मेदारी समूह की दीदियों के साथ साथ यहां रह रहे लोगों की भी नैतिक जिम्मेदारी की बात कही। साथ ही उपस्थित लोगों से इस अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने की अपील की। वार्ड पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र कुशवाहा ने नगर परिषद बगहा के द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्रम में ब्लाक प्रांगण में आयोजित एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को एक अनूठी पहल बताते हुए काफी सराहना की और पौधों की सुरक्षा और देखभाल की नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए उपस्थित समूह की दीदियों और उपस्थित आम जनमानस से अनुरोध किया कि पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए रोपित पौधों की समुचित देखभाल आवश्यक है।इस क्रम में नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने पौधारोपण करने वाली समूह की दीदियों को एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत रोपित पौधों को बेटा और समूह की दीदियों को मां का दर्जा देते हुए अपने बेटे जैसा पौधों की देखभाल करने का अनुरोध किया गया।इस क्रम में सभी उपस्थित गणमान्य लोगों एवं के बीच नगर मिशन प्रबंधक के द्वारा एक पेड़ मां के नाम का नारा लगाते हुए समूह की दीदियों को संकल्प दिलाया गया। वार्ड नंबर 17 में स्थित प्रखंड बगहा 1 प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत समूह की दीदियों के द्वारा 30 पौधा रोपित किया गया।जिसमें आम,अमरूद, जामुन,नीम,आंवला आदि पेड़ शामिल हैं। इस अभियान में सामुदायिक संगठक प्रियंका द्विवेदी के द्वारा समूह की दीदियों से पर्यावरण संरक्षण की जानकारी देते हुए समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।आज के पौधरोपण कार्यक्रम में सामुदायिक संसाधन सेवी रुबी कुमारी, ममता कुमारी सुपरवाइजर रविन्द्र कुमार,अवधेश कुमार , सफाई साथी दीक्षा आदि के द्वारा उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

Categories: नगरपरिषद, पर्यावरण