एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान गिरिधरन मिश्र कालेज बगहा 02 के प्रांगण में किया गया 50 पौधा रोपण।

एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान:बगहा नगर के वार्ड संख्या-11 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र गिरिधरन मिश्र कालेज बगहा 02 के प्रांगण में किया गया 50 पौधा रोपित
बगहा।नगर कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा के निर्देशन में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत वार्ड नंबर 11 में स्थित गिरिधरन मित्र कालेज के प्रांगण में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की दीदियों के द्वारा 50 पौधा रोपित किया गया।इस अवसर पर सभापति पुष्पा गुप्ता,उप सभापति रश्मी रंजन, कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा,वार्ड पार्षद सह पूर्व उपसभापति जितेंद्र कुमार राव एवं विद्यालय की प्राचार्या प्रतिभा कुमारी की गरिमा मयी उपस्थिति रही। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत आज पौधारोपण का शुभारम्भ सभापति पुष्पा गुप्ता,उपसभापति रश्मि रंजन,कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा,वार्ड पार्षद सह पूर्व उपसभापति जितेंद्र कुमार राव एवं विद्यालय की प्राचार्या प्रतिभा कुमारी के द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपित करके किया गया। पौधारोपण से पूर्व कार्यपालक पदाधिकारी सरोज कुमार बैठा ने समूह की दीदियों को पर्यावरण संरक्षण की जानकारी दी और इस अंतर्राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया। नप सभापति पुष्पा गुप्ता ने पर्यावरण को सुरक्षित करने में एक पेड़ मां के नाम अभियान की अहम् भूमिका बताते हुए समूह की दीदियों और विद्यालय परिवार के उपस्थित सदस्यों से इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।इस क्रम मे उपसभापति रश्मि रंजन के द्वारा पर्यावरण की सुरक्षा की बात रखते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रोपित पौधों की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी समूह की दीदियों के साथ-साथ यहां रह रहे लोगों की भी नैतिक जिम्मेदारी की बात कही गई और उपस्थित विद्यालय परिवार के लोगों से इस अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक कार्य का हिस्सा बनने की अपील की। वार्ड पार्षद सह पूर्व उप सभापति जितेंद्र कुमार राव ने गिरिधरन मिस्र कालेज के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत रोपित पौधों की सुरक्षा और देखभाल की नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए अपने वार्ड की उपस्थित समूह की दीदियों,आम जनमानस एवं विद्यालय परिवार से अनुरोध किया गया कि हम सभी मिलकर इन पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय करेंगे। इस क्रम में नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने पौधारोपण करने वाली समूह की दीदियों को एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत रोपित पौधों को बेटा और समूह की दीदियों को मां का दर्जा देते हुए अपने बेटे जैसा पौधों की देखभाल करने का अनुरोध समूह की दीदियों से किया गया।इस क्रम में सभी उपस्थित गणमान्य लोगों और विद्यालय परिवार के बीच नगर मिशन प्रबंधक के द्वारा एक पेड़ मां के नाम का नारा लगाते हुए समूह की दीदियों को संकल्प दिलाया गया।वार्ड नंबर 11 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र,गिरधरन मिश्र कालेज के प्रांगण में एक पेड़ मां के नाम अंतरराष्ट्रीय अभियान के तहत समूह की दीदियों के द्वारा 50 पौधा रोपित किए गए। जिसमें अमरूद, कटहल,जामुन,नीम आदि पेड़ शामिल हैं। इस अभियान में सामुदायिक संगठक प्रियंका द्विवेदी के द्वारा समूह की दीदियों से समन्वय स्थापित कर महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में सामुदायिक संसाधन सेवी ममता,रुबी,सुपरवाइजर रविन्द्र कुमार,अवधेश कुमार आदि के द्वारा उपस्थित होकर महत्वपूर्ण योगदान किया गया।