गंडक बराज ने छोड़ा 1 लाख 30 हजार 7 सौ क्यूसेक पानी।

वाल्मीकि नगर।भारत-नेपाल सीमा के वाल्मिकी नगर स्थित ऐतिहासिक गंडक बराज से बुधवार की शाम लगभग 1 लाख  30 हजार 7 सौ क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया।इससे तटवर्ती वन क्षेत्र समेत पड़ोसी राज्य उत्तर-प्रदेश के समीपवर्ती क्षेत्रों में पानी का जमाव होने की आशंका बढ़  चली है।जिससे ग्रामीणों की परेशानियां बढ़ गयी है। गंडक बराज के कनीय अभियंता प्रमोद कुमार सिंह की माने तो नेपाल के जल ग्रहण वाले क्षेत्र में हो रहे लगातार रुक रुक कर बारिश से तराई और पहाड़ी क्षेत्रों में जन जीवन प्रभावित होने लगा है। नेपाल से छूटे पानी के कारण गंडक बराज के जलस्तर में लगातार वृद्धि जारी है। बुधवार की देर शाम तक जल स्तर में और वृद्धि हो सकती है। बीते दिनों से लगातार गंडक बराज के जल स्तर में उतराव चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Categories: गंडक बराज