बगहा पुलिस की कार्रवाई 06 अभियुक्त गिरफ्तार,48 वारंट का हुआ निष्पादन।

बगहा पुलिस की कार्रवाई 06 अभियुक्त गिरफ्तार,48 वारंट का हुआ निष्पादन।


बगहा।बगहा पुलिस जिला में विगत 24 घंटा में 06 अभियुक्त गिरफ्तारी  की गई है और कुल 48 वारंट का निष्पादन किया गया।
उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि बगहा पुलिस द्वारा जेल भेजे गए  अभियुक्तों की संख्या 06 हैं।जिसमें  शराब के सेवन में गिरफ्तार अभियुक्तों की संख्या 05,अन्य कांड में गिरफ्तारी 01 की गिरफ्तारी गई।इसके साथ ही बगहा पुलिस द्वारा जांच किए गए वाहनों की संख्या 482,शमन राशि 81,500 रूपये हैं।इसके साथ ही बुधवार को एसपी बगहा के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु बगहा पुलिस द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में सघन वाहन जांच की गई।

Categories: प्रशासन, सुरक्षा व्यवस्था