महिला स्वाभिमान बटालियन परिसर में रसेल वाइपर सांप को देख मची अफरा-तफरी

वाल्मीकिनगर। अभिमन्यु गुप्ता
वाल्मीकि व्याघ्र परियोजना वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में बढ़ते भीषण गर्मी के प्रकोप को लेकर इन दिनों वन्य जीव सरीसृप प्रजाति के जीवों की चहलकदमी बढ़ने से लोगों में भय व्याप्त हो चला है। आए दिन ये वन्य जीव कहीं ना कहीं अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहते हैं। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर एक बेहद ही खतरनाक प्रजाति का सांप रसेल वाइपर सांप वन क्षेत्र से भटक कर वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के तीन आर डी पुल चौक स्थित महिला स्वाभिमान बटालियन परिसर में जा पहुंचा। जिसे देख महिला स्वाभिमान बटालियन परिसर में कार्य कर रहे मजदूरों के बीच अफरा- तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना बीएमपी बटालियन के कर्मियों द्वारा वाल्मीकि नगर स्थित वन कार्यालय को दी गई। सूचना पर वन विभाग के स्नैक कैचरों की टीम मौके पर पहुंचकर घंटो के मशक्कत के बाद रसेल वाइपर सांप को सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर वन क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस बाबा जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र के रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि रसेल वाइपर सांप की लंबाई लगभग 3 फीट का था। जिसे वन कर्मियों द्वारा सफल रेस्क्यू कर जटाशंकर के वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है,कि अगर किसी भी प्रकार के वन्य जीव दिखाई दे,तो उसके साथ छेड़छाड़ ना करें। तथा इसकी सूचना तुरंत वन कार्यालय को दे। लोग सतर्क एवं सजक रहे।
वाल्मीकि नगर पुलिस ने 8.5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक बाइक व शराब कारोबारी को किया गिरफ्तार। भेजा जेल।

वाल्मीकि नगर। अभिमन्यु गुप्ता
बगहा पुलिस जिला कप्तान सुशांत कुमार सरोज के दिशा- निर्देश पर वाल्मीकि नगर पुलिस द्वारा शराब और शराब कारोबारियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में मंगलवार की शाम थाना क्षेत्र के भागलपुर सोहरिया गांव में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए जितेंद्र राम पिता बृजलाल राम के घर में खड़ी बाइक की डीग्गी से 8.5 लीटर देसी चुलाई शराब को जब्त किया गया। साथ ही बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बी आर 22 एम 9449 को भी जप्त करते हुए वाल्मीकि नगर थाना लाया गया। वही पुलिस को देख घटनास्थल से भागने का प्रयास कर रहे आरोपी जितेंद्र राम को पुलिस ने धर दबोचा।
इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकि नगर थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध मध्य निषेध अधिनियम के अंतर्गत थाना कांड संख्या 51/ 25 दर्ज करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस छापेमारी का नेतृत्व वाल्मीकि नगर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार और पीएसआई आशीष रंजन सिंह कर रहे थे।