एसडीएम ने प्रखंड बगहा एक एवं दो के कई तटबंधों का निरीक्षण उपरांत पदाधिकारियों को दिया कई दिशा-निर्देश।

बगहा।अनुमंडल पदाधिकारी,बगहा गौरव कुमार द्वारा प्रखंड बगहा एक एवं दो के कई तटबंधों का  निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता और प्रखंड बगहा एक और दो के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार,बिड्डू कुमार राम,अंचलाधिकारी बगहा एक एवं दो नर्मदा श्रीवास्तव,निखिल कुमार  मौंजूद रहें।इस दौरान एसडीएम ने सुरक्षा से संबंधित कई निर्देश आवश्यक दिशा-निर्देश  दिया। एसडीएम ने बताया कि प्रखंड बगहा एक के रायबारी महुअवा में और प्रखंड बगहा दो के हथियनवा तटबंध पर संयुक्त रूप से बांध का निरीक्षण कर आगामी बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर तटबंधों का जांच किया जा रहा है। आगामी बरसात के मौसम में बाढ़ आने से पहले जल विभाग की तैयारियां का निरीक्षण कर जायजा लिया गया और संबधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देशित किया गया।

Categories: प्रशासन, बिहार