छात्र-छात्राओं को भ्रमण करा कर वन और पर्यावरण के बारे में बिहार दिवस पर दी गई जानकारी।

छात्र-छात्राओं को भ्रमण करा कर वन और पर्यावरण के बारे में बिहार दिवस पर दी गई जानकारी।
वाल्मीकिनगर।अभिमन्यु गुप्ता
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकिनगर स्थित इको पार्क,हाथी शेड, कौलेश्वर झूला,जटाशंकर वन क्षेत्र आदि जगहों में छात्र छात्रों को भ्रमण करा कर बिहार दिवस मनाया गया।इस बाबत जानकारी देते हुए रेंजर श्रीनिवासन नवीन ने बताया कि बिहार दिवस के उपलक्ष्य में बगहा से आए आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय पठखौली,प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल पठखौली और यू एमएस स्कूल औसानी के दर्जनों छात्र-छात्राओं को वन क्षेत्र का भ्रमण करा कर उन्हें वन क्षेत्र की महाता, पर्यावरण संरक्षण में पेड़ पौधों की सहभागिता सहित जानवरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण करने का भी संदेश दिया गया।भ्रमण के बाद वन प्रशासन द्वारा उन बच्चों को अल्पाहार कराया गया।